मध्यप्रदेश

जनसंपर्क के दौरान घायल हुए पूर्व विधायक: इलाज के बाद फिर चुनाव प्रचार में जुटे

इंदौर डेस्क :

कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार​​​​​ इलाज के बाद फिर घायल अवस्था में ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वह ग्राम कोदरिया में जनसंपर्क के दौरान घायल हो गए थे। उनके पैरों में माला उलझ गई थी। इससे वह गिर गए थे।

अंतर सिंह दरबार का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां डॉक्टरों ने आराम करने के लिए कहा था। दरबार के दोनों पैरों में सूजन है। उनके हाथ पैर और सिर में चोट लगी है। दरबार के भर्ती होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंचे थे।

दरबार से मिलने पहुंचे रामकिशोर शुक्ला

दरबार के घायल होने की जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला को लगी तो वह अपना जनसंपर्क छोड़ दरबार से मिलने पहुंचे थे। अस्पताल में करीब 5 मिनट तक शुक्ला ने दरबार से चर्चा की और जल्द स्वस्थ होने की बात भी कही। मीडिया से चर्चा में शुक्ला ने कहा था कि दरबार मेरे पुराने मित्र हैं।

जैसे ही उनके घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ तो जनसंपर्क छोड़ उनसे मिलने आया हूं। दरबार जल्दी स्वस्थ होकर फिर से अपना जनसंपर्क शुरू करें, यही कामना करता हूं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!