मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह देर ग्वालियर पहुंचे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बयान पर कहा, आ जाओ हम लड़ने के लिए तैयार हैं

ग्वालियर डेस्क :

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर ग्वालियर अंचल दौरे पर बीजेपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी चुने गए नारायण सिंह कुशवाहा की जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा है कि मैं सरकार नहीं परिवार चलता हूं बहनों को बहुत दिक्कत होती थी मेरे मन में विचार आया की बहनों खाते में रुपए डाले जाएं, मैंने अपनी लाडली बहनों के लिए योजना शुरू की थी अब बहनों को दिक्कत नहीं है कई बहनों के नाम छूट गए हैं। बीजेपी सरकार बनते ही पोर्टल खोल देंगे, साथ ही 21 साल की बहनों के लिए रुपया दिया जाएगा।

शिवराज बोले चुनाव जीतने पर बहनों को तीन हजार रूपए दूंगा

शिवराज सिंह ने जनसभा के मंच से कहा है की लाडली बहन का पैसा आने से बहनों की पूछ पर घर में बढ़ गई है,बहनों को अब 3 हजार तक रुपए देंगे, हमने ग्वालियर को विकास की नई रफ्तार दी है। चंबल का पानी लाने का काम भी शिवराज सिंह मामा करेगा।

चुनाव जितवाने के लिए जनता से संकल्प दिलवाया

सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा है कि खड़गे के पांच पांडवों से लड़ना है बयान पर कहा कि हमने भी कहां कि आ जाओ कौरवों से हम लड़ने के लिए तैयार है। नीतीश कुमार अमर्यादित टिप्पणी करते हैं सोनिया गांधी ने एक शब्द नहीं बोला, अगले 5 साल में प्रत्येक परिवार को एक रोजगार देंगे। अवैध कॉलोनी को वैध कर गरीबों को पट्टे दिए है। बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना शुरू करेंगे। साथ ही शिवराज सिंह मामा बोले के मामा स्कूटी दे रहा है बेटियों की फीस मामा देगा आगे भी विकास करूंगा यह याद रखना ये विधानसभा जीतने पर सरकार बनती है। जनता से कहा आप बीजेपी की सरकार बनवाएंगे आ आइए हम संकल्प ले कि हम ग्वालियर दक्षिण से बीजेपी को जिताएंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!