विदिशा

जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान 2 नवजातों की मौत: परिजनों ने किया हंगामा, बोले- स्टॉफ ने खींचातानी की, हमारे बच्चों को मार डाला

विदिशा डेस्क :

विदिशा के जिला अस्पताल में स्टॉफ की लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसमें 2 अलग-अलग महिलाओं के प्रसव के दौरान नवजातों की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे।

दरअसल जिला चिकित्सालय में ग्रामीण क्षेत्र की 2 गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। उनके परिजान आने वाले मेहमान का इंतजार कर रहे थे, जब उनको प्रसव के दौरान नवजात की मौत की जानकारी लगी तो मानो उनके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया। परिजनों ने नर्स और स्टॉफ के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामा की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अनूप वर्मा और कोतवाली पुलिस का अमला हॉस्पिटल पहुंचा।

उन्होंने दोनों परिवारों के परिजनों को समझाइश दी गई लेकिन वह किसी भी तरीके से मानने को तैयार नहीं थे। परिजनों ने जच्चा और बच्चा घर ले जाने से साफ इनकार कर दिया। उनका आरोप था कि जब तक लापरवाह नर्स और स्टॉफ पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, हम यहीं बैठे रहेंगे।

मृतक नवजात के पिता अजय ने बताया कि हम डिलीवरी करवाने आए थे। उन्होंने खींचातानी की तो हमारी बच्ची की मौत हो गई। वहीं, दूसरी मृतक नवजात के पिता सलमान ने बताया कि नर्स ने हमसे बोला की ऑपरेशन से डिलीवरी होगी। डिलीवरी के दौरान मेरी बच्ची के पैर बाहर आ गए तो उन्होंने खींच कर उसे मार डाला।

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनूप वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रसव के दौरान बच्ची की मौत हुई है, इसकी जांच की जाएगी, इसमें जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!