भोपाल

शिवराज सिंह चौहान आज पशु चिकित्सा एम्बुलेंस रवाना करेंगे, प्रदेश में 1762 गोशालाओं में 2 लाख 87 हजार गोवंश

भोपाल डेस्क :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर गोरक्षा संकल्प सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। साथ ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों सहित सभी विकासखंडों के लिए 406 पशु चिकित्सा एम्बुलेंस को रवाना करेंगे। मध्यप्रदेश गो संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल करेंगे।

सम्मेलन में गो संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करने वाले शासकीय विभागों के प्रतिनिधि, स्वैच्छिक संगठन, पर्यावरण एवं जैविक, प्राकृतिक कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रबुद्ध वर्ग, गोशाला संचालक, स्व-सहायता समूह, गो संरक्षण में संलग्न सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। बताया गया कि प्रदेश में 1762 गोशालाओं में 2 लाख 87 हजार गोवंश है। साल 2022-23 में इनके चारे के लिए 202 करोड़ 34 लाख का अनुदान बांटा गया। स्वामी ने बताया कि मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस केंद्र एवं राज्य शासन की संयुक्त योजना है। एम्बुलेंस संचालन में हर साल लगभग 77 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें केंद्र और राज्य के अंश का अनुपात 60-40 का होगा। एम्बुलेंस में पशु उपचार, शल्य चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, रोग परीक्षण आदि के लिए सभी संबंधित उपकरण मौजूद रहेंगे। कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके पशुपालक अपने घर पर ही पशु चिकित्सा का लाभ उठा सकेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!