भोपाल

प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीएससी स्टूडेंट हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा, दो अन्य केस में उम्रकैद

भोपाल डेस्क:

भोपाल के खजूरी इलाके में करीब 10 महीने पहले बीएससी स्टूडेंट अमन दांगी की हत्या के आरोपी रजत सैनी को फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी ने खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए झूठी साजिश रची। बेकसूर शख्स को मारकर उसके शव को जला दिया था। वो चाहता था कि पुलिस उसे मरा हुआ समझ ले, इससे वो सजा से तो बच जाएगा। उसे उधारी भी नहीं चुकानी पड़ेगी। आरोपी ने स्टूडेंट को पहले बैट और हथौड़े से वार कर मारा था। इसके बाद पेट्रोल डालकर जला दिया था। आरोपी मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर था।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!