दूध से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा: दूध की थैली लेकर भागे लोग, क्लीनर की हालत गंभीर
विदिशा डेस्क :
विदिशा में सोमवार को दूध लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक भरी दूध की थैली फट गई, जिससे दूध सड़क पर बह निकला। लोग सड़क पर पड़ी थैली लेकर भाग निकले। हादसे में क्लीनर को गंभीर चोट आई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विदिशा में भोपाल से दूध के पैकेट लेकर सागर जा रहा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। क्लीनर ट्रक में फंस गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे के बाद सड़क पर दूध की थैली फैल गई, जिनमें से कई थैलियां फटने के कारण सड़क पर दूध बह निकला। दूध का ट्रक पलटने की खबर लगते ही आसपास के इलाके के लोगों ने दूध की थैली को लूट लिया। जिसके हाथ में जितने पैकेट आए, वे लेकर घर की ओर भागे। बच्चे, बड़े सभी दूध उठाकर ले जाते नजर आए।
ट्रक ड्राइवर ने बताया गया कि ट्रक भोपाल से सागर दूध की थैली लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाइपास रोड पर बेतवा नदी के पुल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया।



