न्यूज़ डेस्क

ब्रेकिंग न्यूज़- दमोह में मछली ठेकेदार की हत्या: बदमाशों ने पहले चाकू मारे, फिर गोली चलाई

न्यूज़ डेस्क :

दमोह में एक मछली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम करीब 6.45 बजे नकाब पहनकर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने पहले मछली ठेकेदार कलू रैकवार पर चाकू और अन्य हथियार से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी। वारदात के बाद लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मृतक के समर्थक एकत्रित हो गए। साथ ही एएसपी शिव कुमार सिंह के साथ ही भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!