विदिशा

4-5 मिनट की आंधी तूफान ने उजाड़ दिए आशियाने: घर का छप्पर उड़कर दूर खेत में गिरा, खाने-पीने का सामान व बिस्तर भीगा

सिरोंज डेस्क :

4 मई की रात सिरोंज से 10 किमी गुना रोड के ग्राम हरिपुर में भीषण आंधी आईं। इसी दौरान पानी के साथ ओले भी गिरे। तेज आंधी में कई मकानों के छप्पर उड़ गए। राजेन्द्र सिंह नायक ने बताया कि सिर्फ 4-5 मिनट के लिए बहुत तेज आंधी आई, जिसमें घर का छप्पर उड़कर कई मीटर दूर खेत में गिर गया। घर का खाने पीने का सामान, बिस्तर सब पानी में भीग कर खराब हो गया।

5 मिनट की तेज आंधी ने कई लोगों को मिटा के रख दिया है। राजेन्द्र नायक के टीन शेड में धनियें की फसल बेचने रखी थी, जिससे पूरे साल उसका घर खर्च चलता। टीन शेड उड़कर खेत में जा गिरा और सारी फसल पानी में भीग गई। राजेन्द्र अब अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहा है।

उसके भाई हेमराज के मकान का भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ है। हुकुम सिंह का पीएम आवास बन रहा था, तेज हवा में उसकी दीवार भी गिर गई। ईंटो में घर का सारा सामान दब गया। छोटी बच्ची के कपड़े भी ईंटो में दबकर खराब हो गए हैं। अब यह सभी लोग प्रशासन से मदद की आस लगाए हैं। दोपहर 2 बजे भास्कर रिपोर्टर ने सिरोंज SDM ब्रजेश सक्सेना को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने दिखवा लेने का आश्वासन दिया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!