धनोरा हवेली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद: तीन लोग गंभीर घायल, एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग भी की, पुलिस कर रही जांच
विदिशा डेस्क :
विदिशा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। एक ही पक्ष से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के पास के स्थित धनोरा हवेली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं सामने वाले पक्ष ने 12 बोर की बंदूक से गोली भी चलाईं। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। घर के दरवाजे पर गोली लगी। इस विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घायलों के परिजन अरमान ने बताया की गांव के रहने वाले एक पक्ष के साथ 4 साल पहले की रंजिश है। 2 दिन पहले उन लोगों ने भांजी को मारा था आज जब दुकान पर गया तो मैं उसको दादागिरी दिखाने लगे और मारने लगे थे। बच-बचाकर वहां से भागकर घर आ गया तो उसके पीछे वह लोग इकट्ठे होकर घर आ गए और मारने लगे। इसी दौरान एक ने 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। गोली घर के दरवाजे पर लगी।
मारपीट में घर के लोगो को चोट आई है। जिन का इलाज चल रहा हैं। इस पूरे मामले की जानकारी सिविल लाइन थाने को दी गई है। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र दांगी ने बताया गया कि धनोरा हवेली गांव दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है, मौके पर जाकर देखा तो वहां पर गोली का खाली खोखा और छर्रे मिले हैं फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।



