भोपाल

भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते ट्रैफिक डायवर्ट: डीबी सिटी से बोर्ड ऑफिस चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता, 30 दिन तक बंद

भोपाल डेस्क :

सुभाष नगर डिपो को सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए रैंक बनाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए प्रेस कॉम्पलेक्स तिराहा से इनकम टैक्स तिराहा की रोड 6 मई से 5 जून तक बंद रहेगी। इस दौरान एमपी नगर से सुभाष नगर की ओर आने-जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

प्रेस कॉम्पलेक्स तिराहा से इनकम टैक्स तिराहा तक आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। इधर डीबी सिटी मॉल के पास भी मेट्रो रेल स्टेशन का निर्माण होना है। इसलिए डीबी सिटी मॉल से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक सड़क 6 मई से 5 जून तक बंद रहेगी। निर्माण कंपनी से मिली सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इन दोनों सड़कों का डायवर्सन प्लान तैयार किया है।

एमपी नगर की ओर जाने के लिए यह विकल्प

सुभाष नगर से एमपी नगर की ओर जाने वाले हल्के वाहन सुभाष नगर, इनकम टैक्स ऑफिस तिराहा, आरबीआई बैंक भूजल भवन, बीएसएनएल ऑफिस, प्रेस कॉम्पलेक्स तिराहा होकर एमपी नगर की ओर आवागमन कर सकेंगे। लौटते वक्त भी वाहन चालकों को यही रास्ता अख्तियार करना होगा।

डीबी सिटी मॉल से बोर्ड ऑफिस चौराहा

डीबी सिटी मॉल से बोर्ड ऑफिस चौराहा या रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन होटल रेसीडेंसी, ज्योति टॉकीज, बोर्ड ऑफिस चौराहा होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार बोर्ड ऑफिस चौराहा से डीबी सिटी मॉल, मंत्रालय, कोर्ट चौराहा या मैदामिल की ओर जाने वाले वाहन बोर्ड ऑफिस चौराहा से व्यापमं चौराहा होकर वल्लभ भवन रोटरी, मंत्रालय, कोर्ट चौराहा या मैदामिल की ओर आवागमन कर सकेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!