विदिशा

विदिशा में भी आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का मंगल प्रवेश: श्रद्धालुओं ने स्वागत में तोरण द्वार और सड़क पर बनाई रंगोली

विदिशा डेस्क :

आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का बधुवार को जिले में मंगल प्रवेश हुआ। बंटी नगर स्थित श्री धर्मनाथ दिगंबर जैन मंदिर से आचार्य संघ की मंगल अगवानी विदिशा नगर में विराजमान आचार्य विहर्ष सागर एवं मुनि विजयेश सागर, मुनि संकल्प सागर, सदभाव सागर, विश्वहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा की गई। आचार्य श्री की आगवानी में महिला मंडल और नवयुवक मंडल का दिव्य घोष चला। आचार्य श्री और मुनि संघ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

आचार्य श्री के स्वागत में भक्तों ने रास्तों को रंगोली और तोरण द्वार से सजाया। भक्तों ने जगह-जगह मुनियों का पाद प्रक्षालन और आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। माधवगंज चौराहे पर कई स्वागत मंच बनाए गए थे, यहां इंद्र-इंद्राणी ने मुनि संघ की अगवानी की।

आचार्य श्री और मुनिराज अरिहंत विहार से होते हुए आदिनाथ जिनालय से होते हुए माधवगंज चौक स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय पहुंचे, जहां एक धर्म सभा आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!