विदिशा

कालादेव में मौत को खुला आमंत्रण: नल जल योजना के बोर बेल खुला छोड़े, हो सकता हैं बड़ा हादसा

आनंदपुर डेस्क :

ग्राम काला देव में खुले बोरवेल छोड़कर मौत को आमंत्रण दिया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार है कि इस ओर गंभीरता से ध्यान ही नहीं दे रहे। 12 मार्च को खेर खेड़ी कला में बोरवेल के गड्ढे में गिरने से 7 वर्षीय लोकेश की मौत हो गई थी। इसके पश्चात विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कहीं भी खुले बोरवेल या बावडिया हो तो उन्हें बंद कराने का काम करें और जो जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई करें लेकिन कलेक्टर महोदय के आदेश की भी यहां खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
नल जल योजना के अंतर्गत ग्राम को पानी पिलाने के लिए पीएचई विभाग द्वारा ग्राम पंचायत काला देव में दो बोरवेल कराए गए थे लेकिन दोनों ही बोरवेल फेल हो गए इसके बाद पीएचई विभाग ने इनमें कैशिंग तो डलवाई लेकिन इन्हें पैक करना इनमें कैप लगवाना ही भूल गए। यहीं पर हाट बाजार लगता है और स्कूल के बच्चे भी यही खेलते हैं कहीं ऐसा ना हो कि खेर खेड़ी वाला वाले हादसे की पुनरावृत्ति ग्राम कालदेव में हो

सैकड़ों व्यक्तियों का होता है यहीं पर आगमन

आश्चर्य की बात तो यह है कि जिस जगह यह दोनों बोरवेल खोदे गए हैं। वह काला देव का पत्थर मार युद्ध का प्रसिद्ध दशहरा मैदान है। वहीं पर हाट बाजार लगता है और स्कूल भी सामने ही है। यहां पर प्रति शुक्रवार को हाट बाजार लगता है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों व्यक्ति साग सब्जियां खरीदने आते हैं और यहां पर प्रतिदिन दर्जनों बच्चे खेलते हैं कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना से होने से इंकार नहीं किया जा सकता।


वर्तमान सरपंच पति रामेश्वर शर्मा ने बताया कि नल जल योजना के तहत पीएचई विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में 2 बोरबेल कराए गए थे एक तो लगभग 1 साल से अधिक का समय हो गया है और दूसरा पंचायत चुनाव के 2 माह बाद ही दूसरा बोरवेल कराया था लेकिन दोनों में ही पानी नहीं है और पूरी तरह से फैल है। ओर हमने इनमें कैप लगवाए थे लेकिन पता नहीं कौन निकाल ले गया आपके माध्यम से मेरे पास यह जानकारी आई है मैं दोबारा से चेक कर बोरबेलो को ढकवाने की व्यवस्था करता हूं।

इस संबंध में लटेरी एसडीएम निकिता तिवारी ने बताया कि तहसीलदार को सर्वे कर रिपोर्ट मांगी है और मैं दिखवाती हूं ऐसा है तो जरूर कार्यवाही की जाएगी और बोरबेलो को पैक करवाया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!