भोपाल

CM हाउस में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया: 9 से 15 मई तक चलेगा लाडली लक्ष्मी उत्सव, प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम

भोपाल डेस्क :

सीएम हाउस में आज लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना में शामिल बेटियों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर में 9 मई से 15 मई तक लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जायंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद प्रज्ञा ठाकुर, विधायक कृष्णा गौर मौजूद थे।

सीएम ने कहा- अब मैंने एक बात और सोच के रखी है। लाडली योजना के तहत चिन्हित मेडिकल कॉलेज, इंजीनियर, लॉ कॉलेज की फीस मप्र की भाजपा सरकार भरवायेगी। ये लाडली लक्ष्मी योजना का प्रभाव ही है कि आज प्रदेश में एक हजार लड़कों और 956 लड़कियों का जन्म हो रहा है।

9 से 15 मई तक प्रदेश में ये कार्यक्रम होंगे

  • 10 को लाडली फ्रेंडली पंचायत घोषित की जाएगी….
  • 11 लाडली वित्तिय संरक्षता, सायबर सुरक्षा को लेकर जानकारी दी जाएगी
  • 12 हेल्थ चेकअप
  • 13 बैंक, थाना, sdm कार्यालय घुमाया जाएगा…..
  • 14 ई kyc, चित्रकला प्रतियोगिता
  • 15 प्रदेश के अलग अलग स्थानों का भृमण कराया जाएगा

16 साल की हुई लाडली लक्ष्मी योजना

लाडली लक्ष्मी उत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा – लाडली योजना 16 साल की हो गई है। क्या बेटा बेटी में भेदभाव करना चाहिए? लेकिन हमारे समाज में ऐसा होता था। बेटियों को बोझ समझा जाता था। इसलिए बेटी के पैदा होने पर सबका चेहरा उतर जाता था। यही कारण था कि केवल बेटे पैदा होने लगे है। एक हजार पर केवल 911 लड़कियां पैदा हो रही थीं। बेटियों को लेकर ऐसी गंभीर परिस्थितियों उत्पन्न हो गई थी। मेरे घर में भी मेरी बहनों से कम प्रेम किया जाता था। कहा जाता था – बेटा तू दूध पी ले। बेटियों को बाद में देख लेंगे। सीएम ने कहा बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहा से लाओगे। बेटा कुल का दीपक होगा या फिर लठ मरेगा यह तय नहीं है। लेकिन बेटी जीवनभर अपने मां बाप का ध्यान रखेगा। मैं छोटा था जब मैं कुछ नहीं था,तब मैं भाषण दे रहा था कि बेटी बचाओ तब एक बूढ़ी अम्मा खड़ी हो गई तो उसने कहा कि बेटी की शादी के लिए दहेज कौन देगा। तब मैंने सोचा कि भाषण देने से कुछ नहीं होगा, शिवराज तुझे कुछ करना होगा। जब मैं मुख्यमंत्री बना तब मैंने सोचा कि क्यों न ऐसा हो कि बेटी पैदा हो जाये तो लखपति बन जाए। तब मैंने अपने अधिकारियों को बुलाया और कहा कि ऐसी योजना बनाओ कि बेटी पैदा होते ही लखपति बन जाए। तब अधिकारियों ने कहा कि ऐसा होना असंभव है। तब मैंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये कि बेटी पैदा होते है लखपति बनेगी।

2007 में शुरु हुई थी योजना

2 मई 2007 को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में शामिल की गई जिन बेटियों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गोद में खिला कर बचत पत्र उनके परिवार जनों को सौंपे थे। आज वह बेटियां 16 साल की उम्र पूरी कर रही हैं। इस योजना में अब तक 44 लाख 85 हजार से ज्यादा बेटियां शामिल हैं। इन बेटियों को 21 साल की उम्र पूरी करने पर 1लाख 43 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना में अब तक 366.21 करोड रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप इन बेटियों को दी जा चुकी है।

एमपी में बढ़ी बेटियों की संख्या

लाडली लक्ष्मी योजना की वजह से मध्य प्रदेश में लिंगानुपात में बड़ा सुधार हुआ है। इस योजना के लागू होने से पहले 1000 बेटों पर जहां 911 बेटियां पैदा हो रही थीं। उनकी संख्या बढ़कर 956 हो गई है। वही प्रदेश का सेक्स रेश्यो 948 से बढ़कर 970 प्रति हजार हो गया है। आज सीएम हाउस में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान लाडली बेटियों के साथ संवाद कर रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!