न्यूज़ डेस्क

करंट लगने से 3 की मौत: पानी के टैंक में गिरी लड़की को बचाने में हादसा, दो गंभीर घायल

न्यूज़ डेस्क :

जोधपुर में करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। पानी के टैंक (टांके) में गिरी लड़की को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। लोहे की सीढ़ी ऊपर बिजली के खुले तार से टच हो गई, जिससे करंट की चपेट में 8 लोग आ गए। पांच जख्मी हैं। इसमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला फलोदी के मंडला गांव का है।

जोधपुर से करीब 100 किमी दूर देचू के पास मंडला कला गांव में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बड़ा हादसा हुआ है। वर्षा (15) पुत्री भजनलाल बिश्नोई अपने घर के आगे बने पानी के टैंक में गिर गई। परिजनों और पड़ोसियों ने उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। इसके लिए एक लोहे की सीढ़ी लेकर आए। सीढ़ी को टैंक में उतारने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से निकल रहे बिजली के खुले तार से सीढ़ी टच हो गई। लोहे की वजह से करंट पूरी सीढ़ी में उतर गया। इसके संपर्क में 8 लोग आए। फौरन सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 3 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पांच लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 2 लोगों को गंभीर हालत में फलोदी से जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। शेष का इलाज फलोदी में ही चल रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!