भोपाल

रीडेवलपमेंट, भव्य रूप में दिखाई देगा भोपाल का संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन: 100 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत का मेंटेनेंस हब

भोपाल डेस्क :

संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन जल्द ही भव्य एवं आधुनिक रूप में नजर आएगा। इसके अलावा यहां वंदे भारत का मेंटेनेंस हब भी बनाया जा रहा है। स्टेशन और मेंटेनेंस हब के विकास कार्यों के लिए रेलवे ने इसका ले-आउट प्लान बना लिया है।स्टेशन के बाहर का सुंदरीकरण, 12 फीट चौड़ा एफओबी भी बनेगा। इसके अलाव वर्तमान यात्री प्रतीक्षालय की जगह आधुनिक वेटिंग हाल बनाने का प्रस्ताव है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, स्टेशन बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण, हाई लेवल प्लेटफॉर्म एवं कवर ओवर शेड का निर्माण, एफओबी का नवीनीकरण, वेटिंग रूम एवं शौचालय का सुधार, पहुंचमार्गों का सुधार, द्वितीय प्रवेश द्वार, वन्दे भारत ट्रेन का अनुरक्षण डिपो का निर्माण आदि किया जाएगा। यह सभी कार्य करीब 129 करोड़ की लगात से किए जाएंगे।

रोजाना 26 गाड़ियां लेती हैं हॉल्ट
संत हिदराम नगर स्टेशन पर रोजाना 46 ट्रेने हॉल्ट लेती हैं। इसमें वीकली, स्पेशल सभी ट्रेने शामिल हैं। इसके अलावा यहां रोजाना 1,500 से 2,000 हजार का रोजाना फुट फॉल भी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन डेवलपमेंट के बाद यहां अन्य ट्रेनों के हॉल्ट भी बढ़ाए जाएंगे।

मंडल के 15 स्टेशनों का होगा रीडेवलपमेंट
अमृत भारत योजना के तहत भोपाल रेल मंडल के 15 स्टेशनों के विकास कार्य किए जाएंगे। जिसमे संत हिरदाराम नगर के अलावा, हरदा, खिरकिया, बानापुरा, इटारसी जक्शन, होशंगाबाद, सांची, विदिशा, गंजबासोदा, अशोकगनर, गुना, शिवपुरी, रूठियाई, ब्यावरा-राजगढ एवं शाजापुर जैसे स्टेशन शामिल हैं। वहीं प्रदेश की बात की जाए तो करीब 80 स्टेशनों का रीडेवलपमेंट होगा।

संत हिरदाराम नगर पर यह सुविधाएं मिलेंगी

  • यात्रियों को उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म ।
  • उचित रूप से डिजाइन किए गए साइनबोर्ड।
  • दिव्यांग फ्रेंडली अप्रोच रोड।
  • मल्टीलेवल पार्किंग।
  • दिव्यांगजनों के लिए खास सुविधाएं।
  • प्रतीक्षालय।
  • अच्छे कैफेटेरिया और खानपान की सुविधाएं।

इसलिए है मेंटेनेंस हब की जरुरत

वंदे भारत में सिटिंग श्रेणी के अधिकतम 16 कोच हैं। रैक को चलाने के लिए चार कोच में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन लगा रहता है। इनमें बिजली सप्लाई के लिए ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) सिस्टम अलग से लगाया जाता है। इसलिए सामान्य कोचिंग डिपो में इस ट्रेन का मेंटेनेंस नहीं हो पाता।

100 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत का मेंटेनेंस हब

संत हिरदाराम नगर का रीडेवलपमेंट किया जा रहा है। इसमें खास तौर पर मल्टीलेवल पार्किंग, दिव्यांग फ्रेंडली अप्रोच रोड, सेकंड एंट्री का डेवलमेंट, एफओबी आदि यात्रियों को एक बेहतर अनुभूति देंगी। इसके अलावा संत हिरदाराम नगर में ही वंदे भारत का मेंटेनेंस हब भी करीब 100 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।
सौरभ बांदोपाध्याय, डीआरएम भोपाल

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!