विदिशा
गंज बासौदा में पंचतत्व संरक्षण समिति ने लिया 4000 सकोरे बांटने का संकल्प
विदिशा डेस्क :
गंज बासौदा में पंचतत्व संरक्षण समिति ने तय किया है इस बार बिना मंचीय कार्यक्रम के नगर के 24 वार्डों में पानी की टंकी रखी जाएंगी। कार्यक्रम का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। पहले चरण में सात वार्डों में कार्यक्रम किया गया, दूसरे चरण में शेष वार्ड में इसका शुभारंभ किया गया। समिति ने इस बार 50 टंकी रखने का और 4000 सकोरे बांटने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर कथावाचक अभिषेक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में वैशाख माह में जलदान करने की अत्यंत महत्व है । पंचतत्व के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दांगी ने कहा कि पानी की व्यवस्था करना हमारा दायित्व है और पंचतत्व यह कार्य करती आ रही है।



