न्यूज़ डेस्क

नॉर्थ ईस्ट का पहला AIIMS गुवाहाटी को मिला, बिहू डांस में असम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: PM मोदी की मौजूदगी में 11304 कलाकारों ने किया डांस

न्यूज़ डेस्क :

असम ने शुक्रवार को असम के प्रसिद्ध बिहू फेस्टिवल पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे बड़ा बिहू डांस आयोजित करने और इतनी बड़ी संख्या में ढोल ड्रम बजाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से प्रमाण पत्र मिले हैं। इस दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

बता दें कि 13 अप्रैल को गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में 11304 कलाकारों ने डांस किया था। इस दौरान 2548 कलाकार ढोल बजा रहे थे।

पीएम मोदी असम दौरे पर आए हैं, आज उन्होंने राज्य में 14,300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सबसे पहले उन्होंने गुवाहाटी में AIIMS का उद्घाटन किया। इसके अलावा नलबाड़ी, नागांव और कोकराझार में तीन मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअली उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री शाम 6 बजे सुरसजाई स्टेडियम पहुंचे, जहां 31 जिलों के 10 हजार से ज्यादा कलाकार एक साथ बिहू नृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं। इस प्रोग्राम के जरिए असम के लोक नृत्य बिहू को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास होगा। इससे पहले PM ने आपके द्वार आयुष्मान अभियान की भी शुरुआत की। वे ​​​​​​हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी शामिल हुए।

नॉर्थ ईस्ट का पहला AIIMS गुवाहाटी को मिला
सुबह प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में AIIMS का उद्घाटन किया। यह नॉर्थ ईस्ट का पहला AIIMS है। प्रधानमंत्री ने इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया और इशारों में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्रेडिट के भूखे लोगों और जनता पर राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है। प्रधानमंत्री की स्पीच की 3 बड़ी बातें…

1. नॉर्थ-ईस्ट के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को आज एक नई ताकत मिली
आप सभी को बिहू पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर असम के, नॉर्थ-ईस्ट के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को आज एक नई ताकत मिली है। आज नॉर्थ-ईस्ट को अपना पहला AIIMS मिला है और असम को तीन नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं।

हम आपके सेवक होने की भावना से काम करते हैं, इसलिए नॉर्थ ईस्ट हमें दूर भी नहीं लगता और अपनेपन का भाव भी बना रहता है। आज नॉर्थ ईस्ट में लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है। भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

2. 2014 से पहले 150 मेडिकल कॉलेज बने, हमने 300 बनाए
पिछली सरकारों की नीतियों के कारण हमारे पास डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों की संख्या कम थी। यह भारत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए एक बड़ी बाधा थी। इसलिए पिछले नौ वर्षों में, हमारे सरकारी मेडिकल ने मेडिकल इन्फ्रा और चिकित्सा पेशेवरों को बढ़ाने की दिशा में काम किया।

2014 से पहले 10 सालों में करीब 150 मेडिकल कॉलेज ही बने थे, पिछले 9 वर्षों में हमारी सरकार में करीब 300 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं। पिछले 9 वर्षों में देश में MBBS की सीटें भी दोगुनी बढ़कर एक लाख से अधिक हो चुकी हैं।

3. कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें क्रेडिट नहीं मिला
आजकल एक नई बीमारी देखने को मिल रही है। वो शिकायत करते हैं कि दशकों तक उन्होंने भी देश पर राज किया है, लेकिन उन्हें क्रेडिट क्यों नहीं मिला। क्रेडिट के भूखे लोगों और जनता पर राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है। वे क्रेडिट के भूखे थे और इसलिए पूर्वोत्तर उनके लिए बहुत दूर था।

हम लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं। हमने वोट बैंक के बजाय देश की जनता की मुश्किलों को कम करने पर फोकस किया। हमने लक्ष्य बनाया कि हमारी बहनों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े। हमने तय किया कि किसी गरीब को, पैसे के अभाव में अपना इलाज ना टालना पड़े।

‘आपके द्वार आयुष्मान’ की शुरुआत की
प्रधानमंत्री ने असम में ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की भी शुरुआत की। साथ ही लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) कार्ड बांटें। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में करीब 1.1 करोड़ AB-PMJAY कार्ड बांटे गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (AAHII) की आधारशिला रखी।

हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे
पीएम गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में​ ​​​​​​हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। PM ‘असम कॉप’ मोबाइल का शुभारंभ करेंगे। यह ऐप असम पुलिस ने डिजाइन किया है, जो क्राइम पर कंट्रोल करने में मददगार होगा। मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने के लिए बन रहे पुल का शिलान्यास भी करेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!