विदिशा

विदिशा में धरने पर बैठी आशा-ऊषा कार्यकर्ता: एक कार्यकर्ता बेहोश होकर सड़क पर गिरी, सभी आशा कार्यकर्ता उग्र हो गई और सड़क पर चक्काजाम किया

विदिशा डेस्क :

पिछले 1 महीने से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठी है । आज एक कार्यकर्ता की तबियत खराब होने पर आशा कार्यकर्ता उग्र हो गई और चक्काजाम कर दिया।

विदिशा में अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर पिछले एक महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है इसके साथ ही पुरानी जिला अस्पताल में टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन कर रही है । आज धरने के दौरान दोपहर में एक आशा कार्यकर्ता सड़क पार करने के दौरान अचानक से चक्कर आ गए और बह सड़क पर गिर पड़ी ,उसे सड़क पर गिरा देखकर कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को फोन किया एंबुलेंस के नही आने पर धरने स्थल पर मौजूद सभी आशा कार्यकर्ता उग्र हो गई और सड़क पर जाम लगा दिया , बाद में जब एंबुलेंस आई और उन्होंने बेहोश हुई आशा कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंचाया ,हालांकि बाद में आशा कार्यकर्ता के स्वस्थ होने की सूचना मिलने के बाद जाम हटा दिया गया।

जिला अध्यक्ष विनीता शर्मा उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची और ।इस पूरे मामले को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 1 महीने के दौरान स्वास्थ्य विभाग या शासन प्रशासन की तरफ से उनकी सुध लेने कोई नहीं आया हालात इतने बुरे हो गए हैं कि आशा कार्यकर्ता कमजोर हो गई हैं , तेज धूप की वजह से एक आशा कार्यकर्ता की यह हालत हुई है। चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सरोज अग्निवंशी भी मौके पर आई लेकिन तब तक चक्का जाम हट चुका था उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को दोबारा ऐसा ना करने की चेतावनी दी ।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!