भोपाल

राजधानी भोपाल के करोंद में बड़ी कार्रवाई, दाल में निकला कॉकरोच, भोजनालय का लाइसेंस कैंसिल, पहले भी रेस्टोरेंट में केचुआ निकला था

भोपाल डेस्क :

भोपाल के एक भोजनालय में बनी दाल में कॉकरोच निकला। इसके बाद इसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की। इससे पहले CM हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी।

करोंद चौराहे पर महावीर भोजनालय है। इसमें बनी दाल में कॉकरोच पाए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में हुई थी। इसके बाद मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे समेत टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान किचन में गंदगी होना पाया गया। जिसके कारण कॉकरोच की उपस्थिति रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुबे ने बताया कि खाद्य पंजीयन की शर्तों की गंभीर अवहेलना पाए जाने के कारण खाद्य पंजीयन निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रतिष्ठान से विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।

एक दिन पहले निकला था केचुआ
इससे पहले रेस्टोरेंट में केचुआ निकला था। इसलिए विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद इस रेस्टोरेंट का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया था। वहीं, 10 नंबर स्टॉप पर बिना पैकिंग डेट ओर लेबल के कॉफी परोसने वाले कॉफी शॉप के संचालक के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। बेचने के लिए रखे मिल्क शेक और कॉफी के सैंपल भी लिए गए थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!