भोपाल

मुरैना एस.पी. को लेकर शिकायत पर CM शिवराज का एक्शन: पुलिस मुख्यालय में किया अटैच

भोपाल डेस्क :

राज्य सरकार ने मुरैना एसपी आशुतोष बागरी को हटाकर भोपाल अटैच कर दिया है। पुलिस मुख्यालय में उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इससे पहले गुरुवार दोपहर मुरैना के व्यापारियों ने दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से एसपी आशुतोष बागरी की कार्यशैली को लेकर शिकायत की थी। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापारियों को जल्दी एसपी आशुतोष बागरी को हटाए जाने का आश्वासन दिया था। इसके करीब 5 घंटे बाद गृह विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी एचएस मीना ने आशुतोष बागरी के ट्रांसफर के आदेश देर शाम जारी कर दिए।

आठ दिन में हो चुकीं आठ चोरियां

मुरैना के सिकरवार व पंसारी मार्केट में पिछले आठ दिनों में आठ चोरियां हो चुकी हैं। इस कारण व्यापारियों ने नाराज होकर गुरुवार को बाजार भी बंद रखा। व्यापारियों ने सीएम के सामने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। बानमोर में भी व्यापारी कैलाश चंद्र गोयल की हत्या के बाद व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दिया था। यहां भी व्यापारी पुलिस की कार्यशैली से नाराज थे।

कानून व्यवस्था नियंत्रित नहीं होने के आरोप

एसपी आशुतोष बागरी पर जिले की कानून व्यवस्था नियंत्रित ना होने के भी आरोप लग रहे थे। एक तरफ आशुतोष बागरी के निर्देशन में सभी थानेदारों ने फर्जी लोगों को पकड़कर उन पर कट्‌टे रखकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं, दूसरी तरफ मुरैना में दो गुटों में प्लाॅट के विवाद को लेकर फायरिंग हुई। इसके दूसरे बानमोर में व्यापारी कैलाश चंद गोयल की हत्या कर दी गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!