न्यूज़ डेस्क

सड़क हादसा: पैदल शौच करने के लिए जा रहे 53 वर्षीय व्यक्ति को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

न्यूज़ डेस्क :

सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम रोन में शौच करने जा रहे 53 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना में व्यक्ति गंभीर घायल हुआ। जिसने अस्पताल लाते समय दमतोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार श्यामलाल पुत्र दयाराम अहिरवार उम्र 53 साल निवासी रोन सोमवार सुबह घर से पैदल शौच करने के लिए निकला था। वह गांव के पास सड़क किनारे से जा रहा था। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने श्यामलाल को टक्कर मार दी। टक्कर में श्यामलाल उछलकर सड़क पर जा गिरा। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय श्यामलाल की मौत हो गई। वहीं अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने चेकअप कर घायल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। परिवार वालों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!