आज बिरज में होरी रे रसिया पर नाचे BJP विधायक: सिरोंज में चैत्र नवरात्र के दौरान उमाकांत शर्मा ने साड़ी पहनकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल
न्यूज़ डेस्क :
विदिशा जिले के सिरोंज से विधायक उमाकांत शर्मा का डांस करते हुए 2 वीडियो सामने आए हैं। दो अलग-अलग वीडियो में विधायक उमाकांत शर्मा नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहला वीडियो 28 सेकंड का है। जिसमें मंच के नीचे विधायक नृत्य कर रहे हैं। जबकि दूसरा वीडियो एक मिनट 15 सेकंड का है। इस वीडियो में विधायक घाघरा पहने हुए मंच पर अन्य कलाकारों के साथ डांस कर रहे हैं।
चैत्र नवरात्र में होता है रासलीला का आयोजन
दोनों वीडियो की newsupdate24x7 ने पड़ताल की तो पता चला कि सिरोंज में चैत्र नवरात्र के दौरान 22 मार्च से 31 मार्च तक भव्य आयोजन होता है। इस दौरान दिन में जहां रासलीला का आयोजन होता है तो वही रात में रामलीला का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल होते हैं। पहले इस आयोजन समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा थे। बाद में वर्तमान विधायक उमाकांत शर्मा के संरक्षण में मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान दिन में ब्रज की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन होता है, जिसमें मयूर निरत लठ मार होली के साथ राधा-कृष्ण पंडाल में मौजूद लोगों के साथ फूलों की होली खेलते हैं।
गोपियां पहना देती है साड़ी

रासलीला के दौरान ब्रज की प्रचलित परंपरा के अनुसार जब गोपियां कृष्ण जी को बंदी बना लेती है तो उनको छुड़ाने के लिए आयोजक को मंच पर जाना पड़ता है तो उसी दौरान गोपियां उन्हें साड़ी पहना कर अपनी सखी बना लेती है। जिसके बाद यह सब लोग मिलकर राधा जी को भेंट चढ़ाते हैं। तब वहां इन लोगों को मुक्त करती हैं। इसी दौरान विधायक उमाकांत शर्मा को गोपियां साड़ी पहना दिया जाता है। जिसके बाद विधायक उमाकांत शर्मा मंच पर गोपियों के साथ मिलकर नृत्य करने लगते हैं, और लोगों के बीच जाकर पुष्प और इत्र की वर्षा की गई।
दूसरा वीडियो रामलीला के मंचन का
दूसरा वीडियो रामलीला के मंचन के दौरान का है। जब रावण दहन के बाद भगवान राम अयोध्या वापस आते हैं तो अयोध्या में बधाइयां होती हैं, अयोध्यावासी खुशियां मनाते हैं नाचते गाते हैं। अयोध्या लौटने के बाद भगवान राम वनवासी भेष भूषा को त्याग कर राजश्री वेशभूषा पहनने जाते हैं तब मंच पर बधाई नृत्य होता है। मंच पर रामलीला के पुरुष कलाकार महिला वेशभूषा पहनकर बधाई नृत्य करते हैं। इसी दौरान विधायक उमाकांत शर्मा भी राम जी के लौटने की खुशी में नाचते हुए नजर आते हैं।



