भोपाल
कमलनाथ आज इंदौर आएंगे घटनास्थल का करेंगे दौरा, बावड़ी हादसे के घायलों से मिलकर बोरावां जाएंगे
भोपाल डेस्क :
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को सुबह 8.45 बजे इंदौर आएंगे। वे सुबह 9 बजे पटेल नगर में हुए बावड़ी हादसे के घटना स्थल पर जाएंगे। यहां से घायलों को देखने निजी अस्पताल जाएंगे। इंदौर से 10 बजे रवाना होकर वे बोरावां पहुंचेंगे।
मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के जन्मदिन 1 अप्रैल को उनकी प्रतिमा का अनावरण सहकारी शकर कारखाना सरवर देवला में होगा। अरुण यादव ने बताया इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जेपी अग्रवाल, डॉ. गोविंद सिंह, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया आदि मौजूद रहेंगे।



