भोपाल

आज राजधानी भोपाल में ट्रैफिक डायवर्सन: भेल दशहरा मैदान में आयोजन, गोविंदपुरा टर्निंग से जंबूरी मैदान जाने वाले रास्ते में ट्रैफिक प्रतिबंधित

भोपाल डेस्क :

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में शुक्रवार 31 मार्च को अमर शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष आयोजन किया जा रहा है। लोगों को ट्रैफिक प्रॉब्लम नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन प्लान जारी किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गोविंदपुरा टर्निग से अन्नानगर तिराहा, कॅरियर कॉलेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट न-6, महात्मा गांधी चौराहा, सिक्योरिटी लाइन चौराहा की ओर आने वाले मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

सुबह नौ बजे से शाम 6 बजे तक इन रास्तों में जाने से बचें
गोविंदपुरा टर्निग से अन्नानगर तिराहा, कॅरियर कॉलेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट न-6, महात्मा गांधी चौराहा, सिक्योरिटी लाइन चौराहा की ओर आने वाले रास्ते व भेल दशहरा मैदान पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित रहेगा। इन मार्गों पर आवागमन करने से बचें। वैकल्पिक मार्गों से आना-जाना करें।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग
इन्दौर, राजगढ़, सागर, रायसेन की तरफ से आने वाले वाहन पटेल नगर बायपास, आंनद नगर, रत्नागिरि, जेके रोड, आईटीआई तिराहा, भेल दशहरा मैदान पर लोगों को उतारकर अपने वाहन जम्बूरी मैदान में बनी पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। होशंगाबाद रोड की तरफ से आने वाले वाहन 11 मील से आउटर बायपास होकर पटेल नगर चौराहे से बाईं ओर मुड़कर आनन्द नगर, रत्नागिरी, जेके रोड, आईटीआई तिराहा, भेल दशहरा मैदान पर लोगों को उतारकर वाहन जम्बूरी मैदान पार्किग स्थल में पार्क करेंगे।

इन मार्गों का करें उपयोग

  • महात्मा गांधी चौराहे से कॅरियर काॅलेज की ओर आने वाला यातायात गेट नम्बर-6 से गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल से होकर आइएसबीटी चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।
  • चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाले यातायात को सांची डेयरी कट पॉइंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे से गुलाब उद्यान रोड होकर गेट नम्बर-6, बरखेड़ा मार्केट महात्मा गांधी चौराहे की ओर जा सकेंगे।
  • आईटीआई तिराहे से कॅरियर कॉलेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज, आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात सिक्योरिटी लाइन चौराहे से सांवतिका पेट्रोल पंप तिराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।

यात्री बसों का आवश्यकतानुसार डायवर्सन

  • होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की तरफ आवागमन कर सकेंगे। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैण्ड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
  • गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुरा बायपास, गांधीनगर, लालघाटी चौराहा होते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड का उपयोग कर सकेंगी। इन बसों का लालघाटी से शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!