भोपाल

MP के IPS अधिकारियों के तबादला: जबलपुर के नए कमिश्नर होंगे अभय कुमार वर्मा, सागर के कमिश्नर होंगे वीरेंद्र सिंह रावत

भोपाल डेस्क :

जबलपुर के नए कमिश्नर अब अभय कुमार वर्मा होंगे। वर्तमान कमिश्नर बी चंद्रशेखर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। वहीं, वीरेंद्र सिंह रावत को सागर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

2002 बैच के बी चंद्रशेखर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए मुख्य सचिव को आवेदन किया था। जबलपुर कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे चंद्रशेखर को मंत्रालय में सचिव पद भेजा गया है। चंद्रशेखर ने अपने सेवानिवृत्ति के आवेदन में कारणों का खुलासा भी नहीं किया था। नियमों के तहत तीन माह की अग्रिम वेतन भी आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर ने जमा कराया है। मामला मुख्यमंत्री शिवराज के संज्ञान में हैं। चंद्रशेखर के आवेदन पर विचार मंथन भी किया जा रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!