न्यूज़ डेस्क

यूपी में 30 तो महाराष्ट्र प्रति गाय 70 रुपए तक रोज खर्च करता है: मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में गौ संवर्धन बोर्ड

न्यूज़ डेस्क :

राजनीतिक दृष्टि से गाय का महत्व काफी बढ़ गया है। दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व के राज्यों को छोड़ दें तो लगभग हर राज्य में गाय को लेकर कोई न कोई योजना है। मप्र, गुजरात और हरियाणा में तो इसके गौ संवर्धन बोर्ड तक हैं। महाराष्ट्र रोज यूपी से दोगुने से ज्यादा प्रति गाय 70 रुपए खर्च कर रहा है।

छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, पंजाब और झारखंड की गैर भाजपा सरकारें गाय के लिए योजना चला रही है। इन योजनाओं को धन देने के लिए पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने देशी-विदेशी शराब पर टैक्स लगाया है।

राज्य कितना ले रहे गाय पर उपकर

पंजाब: कार 1000, दोपहिया पर 500, शराब पर 100 रु. बोतल।

चंडीगढ़: कार 500, दोपहिया 200, बिजली 2 पैसे यूनिट। राजस्थान: प्रदेश में 20% की दर से काउ सेस लगता है।

यूपी : 2% गाय कल्याण उपकर लगता है। टोल पर 0.5% टैक्स है।

हिमाचल प्रदेश: शराब की हर बोतल पर 10 रुपए का काऊ सेस।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!