ट्रेन के AC कोच में चढ़ते समय फौजी फिसला, डेढ़ मिनट ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच में झूलता रहा: ग्वालियर में पॉइंटमैन ने बचाई फौजी की जान
ग्वालियर डेस्क :
ग्वालियर में एक फौजी की जान रेलवे के पॉइंटमैन ने बचाई है। असल में फौजी दौड़ते हुए चलती ट्रेन के AC कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। किस्मत से पॉइंट मैन वहां मौजूद था। तत्काल ट्रेन में उसने चेन पुलिंग कर दी।
इस दौरान डेढ़ मिनट तक फौजी जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा। आखिर में ट्रेन के रूकने पर उसे बाहर निकाला गया। घायल फौजी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। फौजी के नशे में होने की सूचना थी, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई है। पर इस घटना का किसी ने VIDEO शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मंगलवार एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन के AC कोच में एक यात्री को चढ़ना था। जब तक वह कोच के पास तक पहुंचा तो मंगला एक्सप्रेस चल दी। उसका सिर्फ 2 मिनट का ही हॉल्ट था। यात्री ने दौड़ते हुए ट्रेन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन फुटरेस्ट पर पैर रखते ही वह अनियंत्रित हो गया और फिसल गया। प्लेटफार्म पर गिरते ही वह ही वह यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में आ गया। किस्मत से इस समय पॉइंट मैन हरिप्रसाद ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल चेन पुलिंग कर दी। प्लेटफार्म होने के चलते ट्रेन की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी। चेन पुलिंग करते ही ट्रेन रूक गई। इसके बाद पॉइंट मैन हरिप्रसाद ने अन्य लोगों की मदद से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसे यात्री को बाहर निकाला। घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल की पहचान सेना के जवान (फौजी) सुनील नारायण के रूप में हुई है। जवान यहां ग्वालियर में पोस्टेट हैं वह अपने घर जाने के लिए निकला था। जल्दवाजी में ट्रेन को पकड़ने के चक्कर मंे वह हादसे का शिकार हो गया।
डेढ़ मिनट ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच झूलता रहा
– घटना के समय स्टेशन पर मौजूद वेंडरों की माने तो फौजी संतुलन बिगड़ने के बाद गिरकर करीब डेढ़ मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा। समय रहते पॉइंट मैन हरिप्रसाद ने ट्रेन को रुकवा दिया। साथ ही प्लेटफार्म होने के कारण ट्रेन की रफ्तार नहीं थी। वरना फौजी कट जाता।
37 सेकंट का VIDEO वायरल
– इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने VIDEO शूट कर लिया। कुछ ही देर बाद यह VIDEO सोशल मीडिया पर चर्चित हो गया। वीडियो में शूट किया गया है कि किस तरह फौजी को बाहर निकाला गया है।



