भोपाल

राजधानी भोपाल में 25 फरवरी से 24 मार्च तक बदले रहेंगे रास्ते, जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर अंडर ब्रिज बंद

भोपाल डेस्क :

भोपाल में सुभाष नगर रेलवे अंडर ब्रिज एवं स्लॉटर हाउस के बीच मेट्रो स्टेशन के फाउंडेशन के बनाने का काम किया जा रहा है। जिसके कारण जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर अंडर ब्रिज तक रोड बंद किया गया है। जिसकी समय सीमा बढ़ाई जा रही है। निर्माण कार्य कंपनी ने यातायात डायवर्सन की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी है। निर्माण कार्य के चलते एक महीने 25 फरवरी से 24 मार्च तक डायवर्सन प्लान नियमानुसार रहेगा।

जिंसी धर्म कांटा से सुभाष रेलवे अंडर ब्रिज तक सारे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। हल्के व चार पहिया वाहन लिलि टॉकीज एवं बोगदा पुल से जिंसी धर्म कांटा होकर मैदा मील की ओर जाने वाली गाड़ियां बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर अंडर ब्रिज एवं सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर मैदा मील की ओर एंव मैदा मील से लिलि टॉकीज एवं बोगदा पुल की ओर जाने वाली गाड़ियां मैदा मिल, सुभाष नगर अंडर ब्रिज, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदा पुल व लिलि टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगी।
इन रास्तों से करें आवागमन
भारी व मध्यम वाहन, बसें, अनुमति प्राप्त गाड़ियां लिलि टॉकीज एवं बोगदा पुल से जिंसी धर्म कांटा होकर मैदा मिल की ओर जाने वाली गाड़ियां बोगदा पुल, प्रभात चौराहा एवं सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर मैदा मिल की ओर व मैदा मिल से लिलि टॉकीज एवं बोगदा पुल की ओर जाने वाली गाड़ियां मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज से प्रभात चौराहा, बोगदा पुल व लिलि टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!