नई दिल्ली

2024 में केंद्र में गठबंधन सरकार बनेगी: कांग्रेस उस गठबंधन का नेतृत्व करेगा, भले 100 मोदी, 100 शाह आ जाएं, कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष भाजपा को हटा देगा

नई दिल्ली डेस्क :

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में केंद्र की सरकार बनेगी। खड़गे मंगलवार को नगालैंड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले 100 मोदी और 100 शाह आ जाएं, लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।

खड़गे ने कहा- ‘2024 में कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष भाजपा को हटा देगा। हम इस बारे में दूसरी पार्टियों से भी बातचीत कर रहे हैं, वरना देश से लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऑटोक्रेट की तरह काम कर रहे हैं।’

मोदी-भाजपा के बारे में खड़गे ने कहीं ये 4 बातें…

1. लोगों ने मोदी को चुना, 2024 में वही सबक सिखाएंगे
खड़गे ने कहा, ‘मोदी अक्सर कहते हैं कि वो अकेले इंसान हैं, जो देश का सामना करते हैं। इस देश में कोई दूसरा इंसान उन्हें छू नहीं सकता है। कोई लोकतांत्रिक व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता है। आपको ये याद रखना चाहिए कि आप लोकतंत्र में हैं। आप तानाशाह नहीं हैं। आपको लोगों ने चुना है और आपको चुनने वाले लोग 2024 में आपको सबक सिखाएंगे।’

2. हम संविधान और लोकतंत्र के साथ चलेंगे
वो बोले, ‘गठबंधन की सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस अगुआई करेगी। हम दूसरी पार्टियों से बात कर रहे हैं। हम लोगों से बातचीत कर रहे हैं, उनसे अपने आइडिया शेयर कर रहे हैं। हम ये बात कर रहे हैं कि किस तरह से 2024 का चुनाव जीतें। अब भाजपा बहुमत में नहीं आएगी। दूसरी पार्टियों को साथ लाकर कांग्रेस की अगुआई में हमें बहुमत मिलेगा। हम संविधान और लोकतंत्र के साथ चलेंगे।’

3. कांग्रेस के लोगों ने आजादी के लिए जान दी, भाजपा ने नहीं
खड़गे ने कहा, ‘100 मोदी और शाह आ जाएं, ये हिंदुस्तान है। हमारे लोगों ने आजादी के लिए अपनी जिंदगी दी है। कांग्रेस के लोगों ने जान दी है। भाजपा के लोगों ने नहीं दी। एक भाजपा का आदमी बता दो जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो, जेल गया हो।’

4. आजादी के लिए लड़ रहे गांधी को इन्होंने मार डाला
उन्होंने कहा, ‘जो आदमी आजादी के लिए लड़ रहा था.. महात्मा गांधी, उन्हें इन लोगों मार दिया। ऐसे लोग देशभक्ति की बात कर रहे हैं। हमें सिखा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान दी। देश की एकता के लिए इंदिराजी ने, राजीव गांधी ने अपनी जिंदगी दी। भाजपा में किसने अपनी जान दी। उन्हें लगता है कि 2014 में ही आजादी आई है, उन्हें 1947 याद नहीं है।’

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!