न्यूज़ डेस्क

लंबा इंतजार अब खत्म: 21 साल बाद भारत को मिला ताज, मिसेज वर्ल्ड 2022 बनीं सरगम कौशल

न्यूज़ डेस्क :

सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। भारत के पास मिसेज वर्ल्ड का ताज पूरे 21 सालों बाद वापस आया है। सरगम कौशल से पहले 21 साल पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था।

मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने इसकी अनाउंसमेंट की है। यहां क्राउनिंग मूमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है, लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है।

कौन हैं सरगम कौशल
32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी की थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।

https://www.instagram.com/reel/CmTI52fIO4z/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

2001 में आखिरी बार भारत ने जीता था ये क्राउन
डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने 21 साल पहले यानी 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। अदिति ये क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। अदिति एक एक्ट्रेस भी हैं, उन्होंने भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 2022 के पेजेंट में अदिति ज्यूरी मेंबर में शामिल हुई थीं।

बता दें कि मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत साल 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड पड़ा। पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वालीं महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके थीं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!