रायपुर

सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर गौरव दिवस: 562 समितियों, गोठानों व वार्डों में सम्मानित हुए किसान-मजदूर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत बिलासपुर, गौरेला पेन्ड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, कोरबा व मुंगेली जिले की 562 सहकारी समितियों व धान उपार्जन केंद्रों में गौरव दिवस मनाया गया। छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सहकारी समिति पीपरतराई, नेवरा, मुरकुटा व सेंदरी के कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रमों की अध्यक्षता सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने की।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की प्रमुख योजनाओं जैसे कृषकों को ब्याज मुक्त कृषि ऋण, खाद, बीज, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, वनांचल में वनोपज की खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना व गोधन न्याय योजना जैसे हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन सहकारी बैंकों व समितियों के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। धान खरीदी की राशि किसानों के खाते मे सीधे अंतरित हो रही है। इन सब के चलते प्रदेश के किसानों व गरीब आदिवासियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

चंद्राकर ने भी शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए इसे सभी के लिए हितकारी बताया। इस दौरान पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महामंत्री अर्जुन तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अंकित गौरहा, कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, राजेंद्र साहू, गीतांजली कौशिक, झगरराम सूर्यवंशी, महेश दुबे, गोदावरी सेन, भुनेश्वर यादव, नरेंद्र बोलर, चैथराम भारद्वाज, अस्सीराम भारद्वाज, देवेंद्र सिंह, काजू महराज, अरविंद शुक्ला, जावेद भाई, किसनलाल प्रजापति, शशांक शेखर दुबे, जितेंद्र गौरहा, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, विनोद सिंह, आरपी कोरी, नितिन घोरे आदि मौजूद थे।

कार्यक्रमों के दौरान अतिथियों द्वारा कृषकों को गमछा, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समितियों में सदस्यगण, पशुपालक, भूमिहीन मजदूर, जनप्रतिनिधि, स्थानीय निकायों के सदस्यगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, स्थानीय निवासी, निगरानी समिति के सदस्य मौजूद थे।

गोठान से आडिटोरियम तक कई आयोजन, विधायक, मेयर शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जगह जगह गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम द्वारा पूरे शहर में विविध आयोजन किए गए। स्व.लखीराम आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों और विकास कार्यों को बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिसका अवलोकन महापौर रामशरण यादव,विधायक शैलेश पाण्डेय सभापति शेख नजीरूद्दीन,स्मार्ट सिटी के एमडी कुणाल दुदावत,निगम कमिश्नर वासु जैन और एमआईसी सदस्य तथा पार्षदों ने किया।

नगर पालिक निगम द्वारा शहर के चारों गौठान मोपका, सकरी, सिरगिट्टी और तिफरा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौठानों में स्व सहायता समूहों को कंबल का वितरण किया गया।स्वच्छता दीदियों की मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य की जांच की गई और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा छठ घाट में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आयुक्त वासु जैन, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम तिवारी एवं राजीव मितान क्लब के सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी।

विनोद ने कहा- 4 साल में ऐतिहासिक काम किया

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर में सेवा सहकारी समिति बिरकोना के किसान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अध्यक्ष विनोद साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने सेवा जतन सरोकार और श्रम मेव जयते की भावना से काम करते हुए अपने 4 वर्षों में जो कार्य किया है वह ऐतिहासिक है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने, किसान,मजदूर,गरीब, महिला, सहित सभी वर्गों के उत्थान एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्वाभिमान के लिए जो कार्य किया है वह पूरे देश के लिए रोल मॉडल है समिति के संस्था प्रबंधक डीएल यादव ने समिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संसदीय सचिव रश्मि ने कहा-संकट में भी हमने उत्कृष्ट काम किए

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे हो गए। इस अवसर पर आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में संसदीय सचिव तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि अलग-अलग तरह के संकट के बाद भी हमारी सरकार का प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहा है। चार साल पूरे होने पर गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत संसदीय सचिव व विधायक तखतपुर रश्मि आशीष सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर की।

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सैदा, जरौंधा एवं गिरधौना में गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रश्मि सिंह ने कहा की छत्तीसगढ़ के लिए 4 साल गौरवपूर्ण रहा है। किसानों, मजदूरों और आदिवासियों के लिए भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी काम किए हैं। सभी क्षेत्रों में हमने लोगों के लिए काम किया है। संकट में भी हम लोगों का प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहा है। ऐसे में चार साल पूरे हो रहे है, तो छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। तखतपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!