रायपुर

पत्रोपाधि परीक्षा की तिथियां घोषित, हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण

रायपुर डेस्क :

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में संचालित की जाने वाली हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक, हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) 1 मार्च से 13 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा। विस्तृत समय-सारणी मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.inपर उपलब्ध है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!