भोपाल

नगरीय प्रशासन आयुक्त का एक्सन: तीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी निलंबित

भोपाल डेस्क :

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर तीन मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् अंजड़ जिला बड़वानी मायाराम सोलंकी, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् कटंगी जिला बालाघाट भरत गजबे और प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बिछुआ जिला छिंदवाड़ा चन्द्रकिशोर भवरे को निलंबित किया है। यह मुख्य नगरपालिका अधिकारी पिछले कई महीनों से शासकीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं जिसके चलते आज इन्हें निलंबित किया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!