गुना

गुना में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, 3 साल के बेटे को बचाने के लिए फेंका, उसकी भी मौत

गुना डेस्क :

गुना के गुलाबगंज इलाके में ट्रेन से कटकर मां की मौत हो गई। साथ ही उसके 3 बरसिएं बेटे ने भी दम तोड़ दिया। महिला अपनी ननद से मिलने गुना आई थी। बेटा भी उसके साथ आया था। सुबह 11 बजे महिला अपने बच्चें के साथ रेल की पटरियां पार कर रही थी। उसी समय ट्रेन आ गई। इसी दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला ने अपने 3 साल के बच्चे को बचाने के लिए दूर फेंक दिया। बच्चा गिट्टी पर गिरा, इससे उसके सिर में भी गंभीर चोट आ गई। बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरबनखेड़ी की रहने वाली मंजू ओझा अपने 3 साल के बेटे रामलखन के साथ शादी में शामिल होने आए थी। उसकी ननद भी गुना में ही रहती थी, जिससे मिलने के लिए वह जा रही थी। तभी यह घटना हो गई। जिसमे मां बेटे दोनों की मौत हो गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!