न्यूज़ डेस्क

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन; राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर लोगों का अभिवादन, चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी

न्यूज़ डेस्क :

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। यात्रा सुबह करीब 6 बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा जब जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल का रिएक्शन देखकर सभी मुस्करा दिए।

दरअसल, बीजेपी ऑफिस पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर लोगों का अभिवादन किया।

आज दोपहर बाद भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से कोटा जिले में एंट्री करेगी। यात्रा में आज करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी। आज की यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सुबह से ही साथ चल रहे हैं।

इस बीच राजस्थान में यात्रा की एंट्री वाले दिन ही राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पंजाब के सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने माकन के इस्तीफे के बाद प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनाेनीत किए गए हैं।

हालांकि, 9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। इससे पहले सोमवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं।

राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर बीजेपी-आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा।

मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान भी उज्जैन में राहुल गांधी ने जय सियाराम नहीं बोलने के मुद्दे पर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा था।

इस पर सियासी विवाद भी हुआ था। वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से राजस्थान में रहने तक रोज एक सवाल पूछ रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!