जयपुर

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान: कलेक्टर द्वारा गठित टीम की विश्वकर्मा इंडस्टि्रयल एरिया में बड़ी कार्यवाही, हजारों लीटर तेल किया सीज

जयपुर डेस्क :

राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा गठित प्रथम एवं द्वितीय जांच दल द्वारा गुरूवार को गोयल एडिबल, रोड नंबर 14 विश्वकर्मा इंडस्टि्रयल एरिया से सरसों का तेल का नमूना लेकर लगभग 3 हजार 600 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि टीम द्वारा इसी परिसर में स्थित गोयल आयल एंड दाल मिल से सरसों का तेल का नमूना लेकर तेरह हजार किलो सरसों का तेल सीज किया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा सूर्या एंटरप्राइजेज विश्वकर्मा इंडस्टि्रयल एरिया का निरीक्षण कर मिर्च, हल्दी  एवं धनिया पाउडर का नमूना लेकर 735 किलोग्राम धनिया पाउडर सीज किया।

टीम द्वारा तिरुपति उद्योग झोटवाड़ा इंडस्टि्रयल एरिया से सरसों का तेल और रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार एवं रतन सिंह गोदारा, डेयरी प्रतिनिधि राहुल मिश्रा,  पुखराज एवं क्राइम ब्रांच जयपुर की टीम शामिल रही।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!