विदिशा

लटेरी-मधुसुदनगढ़ रोड पर 8 बदमाशोँ ने दिनदहाड़े पति-पत्नी से जेवर और रुपए लूटे

लटेरी डेस्क :

विदिशा में दिनदहाड़े पति-पत्नी को 8 अज्ञात बाइक सवार​ बदमाशों ने रोक कर उनसे लूटपाट की। दरअसल धर्मेंद्र शर्मा पत्नी भावना शर्मा के साथ आरोन में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर मक्सूदनगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान मदानन के पास 4 बाइक पर सवार 8 अज्ञात लुटेरों ने उनकी बाइक को रोक लिया। पहले वे एक्सीडेंट का बहाना बनाकर विवाद करने लगे। इसके बाद दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने पति को पकड़ कर पत्नी से कंगन, मंगल सूत्र व कान के आभूषण छीन लिए। इसकी वजह से दोनों कानों के निचले भाग कट गए और खून बहने लगा। बदमाश मोबाइल व पर्स भी ले उड़े। पर्स में 6000 रुपए बताए जा रहे हैं। बाद में पीड़ित पति-पत्नी लटेरी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!