विदिशा

विदिशा जिले की छह तहसीलो के प्रभावित 3241 किसानों के खातो में 63766708 रूपए जमा

विदिशा डेस्क :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के ऐसे जिले जहां असमायिक वर्षा व ओलावृष्टि से किसानो की फसले क्षति हुई थी उन्हें आज सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि जारी की है जिसमें विदिशा जिले की छह तहसीलो के कुल प्रभावित 3241 किसानो के बैंक खातो में छह करोड़ 37 लाख 66 हजार 708 रूपए आज शुक्रवार को जमा हुए है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि जिले की शमशाबाद तहसील के सर्वाधिक पीड़ित 990 किसानो के बैंक खातो में एक करोड़ 35 लाख 24 हजार 147 रूपए जमा हुए है इसके अलावा बासौदा तहसील के 679 प्रभावित किसानो के खातो में 13872286 रूपए, कुरवाई के 356 किसानो के खातो में 8136997, सिरोंज में 419 किसानो के खातो में 12208050 रूपए, नटेरन के 183 किसानो के खातो में 2561793 रूपए तथा गुलाबगंज तहसील के 614 प्रभावित किसानो के बैंक खातो में कुल राशि 13463435 रूपए जमा हुई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!