भोपाल

सुवासरा के ग्राम तोलाखेड़ी में 5 महिलाएँ डूबीं, 3 शव बरामद

मंत्री डंग घटना स्थल के लिये रवाना

भोपाल डेस्क : 

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी में रविवार देर शाम गांधी सागर बांध जलाशय के डूब क्षेत्र में सात लोगों के डूबने की खबर सुनते ही जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर गोताखोर भेजने एवं अन्य व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिये हैं। मंत्री डंग भी सूचना मिलते ही अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कर भोपाल से तोलाखेड़ी के लिये रवाना हो गये। मंत्री डंग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने तत्काल एसडीआरएफ को निर्देश जारी किये।

उल्लेखनीय है कि 6 महिलाएँ और एक पुरूष गांधी सागर डेम के डूब क्षेत्र में खेत से काम करके लौट रहे थे। मार्ग पर पानी था और दोनों तरफ काफी गहराई थी। एक महिला का पैर फिसला उसको बचाने के प्रयास में महिलाएँ और पुरूष भी पानी में डूब गये। इनमें से 28 वर्षीय पुरूष धनगर और 16 वर्षीय बालिका रानू तैर कर बाहर निकल आये। गोताखोरों द्वारा मशक्कत के बाद 3 महिलाओं के शव खोज लिए गए हैं। बाकी महिलाओं की खोज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!