मध्यप्रदेश

चौथे दिन 400 मुकाबले हुए, खिलाड़ियों को मेडल पहनाए: राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा

विदिशा डेस्क :

68 वीं राष्ट्रीय स्तर शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन मंगलवार की सांय पांच से आयोजन किया गया है कि जानकारी देते जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर के ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता तहत चौथे दिन आज सोमवार को खिलाड़ियों के मध्य 400 मुकाबले खेले गए हैं।

प्रतियोगिता के खिलाड़ियों, कोच व आफिसर्स के लिए किए गए प्रबंधों की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। उत्तर प्रदेश की बालिकाओं में शामिल कुमारी पांडे ने आयोजन प्रबंधों के तहत संवादीय प्रश्नोत्तरी जानकारी देते हुए भोजन, आवास व परिवहन व्यवस्था को बेहतर बताया है। इसी प्रकार की विचारणीय सहमति गोवा सहित अन्य राज्यों के खिलाडियों ने अभिव्यक्त की है।

मीडिया प्रभारी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक संपन्न हुई आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं के फायनल परिणामों की एकजाई सूची मंगलवार को जारी होगी। रविवार तीसरे दिन संपन्न हुई खेलों के परिणाम अनुसार विजेताओं को देर रात्रि में पुरस्कारों का वितरण किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व समाजसेवी श्री मनोज कटारे, वरिष्ठ खेल अधिकारी जेएस ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय रेफरी एटी राजीव द्वारा खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया है।

अंडर-14 आयु बालक वर्ग –

21-23 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश के रुद्रा पाटिल स्वर्ण पदक मेघारासन सीबीएसई को रजत पदक मुथुपंडी तमिलनाडु और आयुष राज बिहार को कांस्य पदक।

27-29 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम डोडिया मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक अर्णव त्रिलोकवर केंद्रीय विद्यालय संगठन को रजत पदक कुश सिंह बिहार और आर्यन हरियाणा को कांस्य पदक।

32-35 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन पिंपलकर महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक श्रेय किमोठी केंद्रीय विद्यालय संगठन को रजत पदक वेदांत कश्यप छत्तीसगढ़ और करण यादव सीबीएसई को कांस्य पदक।

अंडर 14 आयु वर्ग बालिका –

20-22 किलोग्राम भार वर्ग में अनन्या रणसिंह महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक चिंटू दिल्ली को रजत पदक करिश्मा कुमारी बिहार और वेगा शैजू केरला को कांस्य पदक।

22-24 किलोग्राम भार वर्ग में श्रुति गोगोई असम को स्वर्ण पदक अनन्या तमिलनाडु को रजत पदक कामाक्षी केंद्रीय विद्यालय संगठन अंशिका श्रीवास्तव मध्य प्रदेश को कांस्य पदक।

26 – 29 किलोग्राम भार वर्ग में सलोनी प्रसाद महाराष्ट्र स्वर्ण पदक भूमिका उत्तराखंड रजत पदक खंडोंगबाम कर्टिना चानू मणिपुर और किंजल पाल मध्य प्रदेश को कांस्य पदक।

अंडर 17 आयु वर्ग बालक –

35 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज मीणा केंद्रीय विद्यालय संगठन स्वर्ण पदक गोकुल गिरी गोस्वामी उत्तराखंड रजत पदक अभिनव कुशवाह सीबीएसई और हर्षद महाराष्ट्र को कांस्य पदक। जबकि 48- 51 किलोग्राम भार वर्ग में लालरुतकिमा मिजोरम को स्वर्ण पदक अब्दुल हाफिज को रजत पदक नीलापू आंध्र प्रदेश और मृत्युंजय उत्तरप्रदेश को कांस्य पदक।

अंडर 17 आयु वर्ग बालिका –

63- 68 किलोग्राम भार वर्ग में आर रूबी वी केरला को स्वर्ण पदक तान्या आवटे महाराष्ट्र को रजत पदक नव्या सिंह सीबीएसई और अकीदत कौर सिंधु पंजाब को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!