विदिशा

विदिशा मैराथन में दौड़े 40 प्रतिभागी: एसपी ने दिलाई जागरुकता की शपथ; कहा- अभिमन्यु की तरह बने

मैं हूं अभिमन्यु अभियान को लेकर हो रहे आयोजन

विदिशा डेस्क :

प्रदेश में बालिकाओं और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु के द्वितीय चरण के तहत आज शनिवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी को जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से शुरू हुई, जो की नीमताल पर नीमताल चौराहे पर खत्म हुई इस दौड़ में लगभग 40 प्रतिभागियों में भाग लिया। मैराथन में प्रथम तीन प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुरुस्कृत किया जाएगा। वहीं, मैं हूं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत जिले के स्कूलों में पहुंचकर पुलिस अधिकारी विद्यार्थियों को अभियान के बारे में बताया गया। उनके विचार जानें। इस मौके पर सभी को अभिमन्यु की तरह जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया।

महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी। समाज की बुराइयों जैसे- नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता के बारे में जागरूक किया और असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़कर में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सभी को जागरूक किया। बालक और बालिकाओं को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी वीडियो व पोस्टर दिखा कर लिंगभेद ,भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, लड़के-लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के विषय में जागरूक किया गया।

जिले के शासकीय विद्यालय सोठिया अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास नटेरन , शमशाबाद के स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम चैनपुरा सहित कई स्कूलों के पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर विद्यार्थियों और लोगों को जागरूक किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!