मध्यप्रदेश

आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के 4पॉजिटिव: एक महिला अमेरिका से जोधपुर होकर इंदौर लौटी थी

इंदौर डेस्क :

इंदौर में 24 घंटे में कोरोना के चार नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं। इनमें एक महिला अमेरिका से जोधपुर होकर इंदौर लौटी थी। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

जो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है उनमें दो 55 वर्षीय, एक 28 वर्षीय महिला व एक 36 वर्षीय है। इनमें 28 वर्षीय महिला 55 वर्षीय महिला की बेटी है। वह हाल ही में अमेरिका से जोधपुर में एक शादी में शामिल हुई थी। इसके बाद इंदौर लौटी थी। ये दोनों पलासिया की रहने वाली हैं। हल्की सर्दी-खांसी होने पर दोनों ने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरी 55 वर्षीय महिला निवासी विजय नगर भी इंदौर में एक विवाह समारोह में शामिल हुई थी। इसके बाद उसे भी सर्दी-खांसी हुई थी और सैंपल टेस्ट कराया था।

एक 36 वर्षीय युवक राऊ का रहने वाला है उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पाई गई।इन सभी के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए एम्स, भोपाल भेजे गए हैं। इसके पूर्व इस माह 6 पॉजिटिव पाए गए थे। इनके सहित अब संख्या 10 हो गई है। इनमें से 7 एक्टिव केस हैं। ये सभी होम आइसोलेट हैं तथा ए सिम्टेमैटिक हैं। आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि इन चारों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में जांचें करवाई थी।

इंदौर के सभी 55 सेंटरों पर फीवर OPD शुरू

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 55 सेंटरों पर फीवर ओपीडी शुरू की है। दरअसल हर बार ठण्ड के मौसम में सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती है। इसके मद्देनजर की गई है। सैंपल कलेक्शन (कोरोना) के लिए कुल 13 सेंटर हैं जिनमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज, मानपुर, महू, हातोद, देपालपुर, बेटमा व सांवेर हैं। शहरी में जिला अस्पताल, पीसी सेठी, बाणगंगा, मांगीलाल चूरिया, हुकुमचंद पॉलीक्लिनिक व मल्हारगंज सिविल हॉस्पिटल हैं। डॉ. मालाकार ने बताया कि यहां आरटीपीसीआर की जांच डॉक्टर के परामर्श किए जाने के बाद ही होगी। लोग इन सेंटरों पर जांच करवा सकते हैं।

विजिबिलिटी क्लियर नहीं होने से फ्लाइट लेट, यात्रियों का हंगामा

इंदौर से दिल्ली जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से रिटर्न हो गई। इससे यात्री परेशान होते रहे। इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया। घटनाक्रम गुरुवार देर रात का है। दरसअल दिल्ली में विजिबिलिटी क्लियर नहीं होने के कारण इंदौर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट आधे रास्ते से रिटर्न हो गई। इसलिए यात्रियों ने हंगामा किया। यह अलाएंस एयर की फ्लाइट नंबर 9I – 622 थी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!