मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में इस सत्र से 3 नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे: 300 सीटें बढ़ेंगी

भोपाल डेस्क :

मध्य प्रदेश के 3 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों सिवनी, मंदसौर और नीमच को नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यहां इसी सत्र से करीब 100-100 सीटें बढ़ जाएंगी। यानी तीनों कॉलेजों में कुल 300 सीटें मिलेंगी। सरकार की योजना इसी सत्र से 5 मेडिकल कॉलेज खोलने की थी, लेकिन सिंगरौली और श्योपुर में अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए इनकी मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया गया। आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त तरुण पिथोड़े के अनुसार, 3 मेडिकल कॉलेजों का एनएमसी निरीक्षण कर चुकी है। इसी सत्र से सीटें बढ़ने की संभावना है।

अब इस सत्र से प्रदेश में 4 सरकारी और 13 ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। अब तक एमबीबीएस की 2275 और पीजी की 1262 सीटें थीं। अब 2575 डॉक्टर बनकर निकलेंगे। इधर, 13 निजी मेडिकल कॉलेज है। यानी कुल 5000 सीटों पर प्रवेश हाेगा।

निरीक्षण से पहले की 448 पदों पर भर्ती
मध्यप्रदेश में 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में में सिवनी, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली और श्योपुर मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 448 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। सभी मेडिकल कॉलेज के लिए डीन भी नियुक्त हो गए हैं। इस तरह 69 प्रोफेसर, 146 एसोसिएट प्रोफेसर, 233 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की गई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!