आनंदपुर में सड़क हादसे में सदगुरु संकल्प हॉस्पिटल के 2 कर्मचारी घायल
आनंदपुर डेस्क :
आज दोपहर 3:00 बजे आनंदपुर में आरोन रोड पर बड़े कुआं के पास सड़क हादसे में सदगुरु नगर हॉस्पिटल के 2 कर्मचारी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी श्याम अहिरवार ने बताया कि वह सद्गुरु नगर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में पैसे निकालने जा रहे थे।

तभी आनंदपुर से सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के दो कर्मचारी जगदीश सेन और मुकेश कुशवाहा हॉस्पिटल ड्यूटी पर जा रहें थे, तभी एक चार पहिया वाहन से मोटर साइकिल सवार साइट से टकरा गए। मैंने चार पहिया वाहन को रुकवाया और उसी गाड़ी में दोनों घायलों को बैठाकर सद्गुरु नगर हॉस्पिटल लेकर आया। घटना में जगदीश सेन को सिर पर गहरी चोट लगी है और मुकेश कुशवाह को भी कई जगह चोटे आई है

चार पहिया वाहन चालक सुरेश गुजबार (लोधी), ने बताया की मैंने अपनी गाड़ी को रोड से नीचे तक उतर दिया, लेकिन मोटर साइकिल सवार घबरा कर मेरी गाड़ी के साइट ग्लास से टकरा कर गिर गए। सुरेश गुजबार (लोधी), ग्राम कल्याणपुर नजीराबाद अपने परिजनों का अशोक नगर से ईलाज कराकर बापिस घर जा रहे थे। उनके साथ 2 महिलाएं, 2 पुरुष कुल 4 लोग थे।
सदगुरु संकल्प हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों में बाहर रिफर कर दिया है।



