न्यूज़ डेस्क

10वीं के सामाजिक विज्ञान के पेपर में शिक्षकों को सामूहिक नकल कराते पकड़ा: 17 टीचर सस्पेंड, 5 अतिथि शिक्षकों को पद से हटाया

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सिरवेल परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल के मामले में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने 17 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जबकि 5 अतिथि शिक्षकों को पद से हटाने के आदेश जारी किए। बता दें कि संयुक्त दल ने परीक्षा केन्द्र पर जांच के दौरान कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान के पेपर में शिक्षकों को सामूहिक नकल कराते पकड़ा था।

सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने बताया कि भगवानपुरा क्षेत्र के सिरवेल परीक्षा केंद्र के पास एक सूने मकान में कुल 9 टीचर नकल कर रहे थे। वे कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान का पेपर लाकर गाइड के पन्नों को फाड़ रहे थे। इसके बाद कार्बन पेपर लगाकर अपनी हैंड राइटिंग में ऑब्जेक्टिव और प्रश्नों के हल लिख रहे थे। नकल कराने वाले सभी शिक्षक थे। प्रशासनिक अमले ने दबिश देकर नकल सामग्री जब्त की, जिसमें प्रश्न पत्र, गाइड के फटे हुए पन्ने, लिखी हुई ऑब्जेक्टिव की कॉपियां और 4 मोबाइल में प्रश्न पत्र शामिल है।

इन पर हुई निलंबन की कार्रवाई

  1. अशोक जायसवाल, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष, उ.मा.वि. उमावि मोतीपुरा खरगोन, विकासखंड खरगोन
  2. धन्नालाल आरसे, सहायक केन्द्राध्यक्ष, उमाविशा उमावि सरवर देवला, विकासखंड भगवानपुरा
  3. सारिका बडोले, पर्यवेक्षक, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय कन्या आश्रम कोटबैडा. विकासखंड, झिरन्या
  4. दिलीप कनासे, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि, तितरबांगली, विकासखंड भगवानपुरा
  5. मदन जाधव, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रा.वि. धूपाबुजुर्ग, विकासखण्ड झिरन्या
  6. सुभाष पाटीदार, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि चापरियापानी, विख झिरन्या
  7. भूरला सोनवानी, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि कनस्याफाल्या विख झिरन्या
  8. दिनेश किराडे, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि अम्बा, विख, भगवानपुरा
  9. हिरालाल वास्कले, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि कुम्हारबेडी विख भगवानपुरा
  10. रसीद कुरैशी, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि पटेल फाल्या विख भगवानपुरा
  11. टोकरिया बारेला, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि कोटबेडा, विख झिरन्या
  12. जयपाल नार्वे, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि कोटबेड़ा विख झिरन्या
  13. छगन चौहान, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि गांवढाला फाल्या सिरवेल, विख भगवानपुरा
  14. बहादुरसिंह पिता सानू गरासे, माध्यमिक शिक्षक, शासकिय हाईस्कूल नादिया, विख भगवानपुरा
  15. दयाराम पिता रूपसिंह सोलंकी, सहायक शिक्षक, शासकिय हाईस्कूल सिरखेल, विख भगवानपुरा
  16. बिसनसिंह डुडवे, पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक, प्रावि चापरियापानी, वि.ख. भगवानपुरा
  17. सचिन पिता मंशाराम गाडगे, माध्यमिक शिक्षक, शा. हाईस्कूल नांदिया विख भगवानपुरा

5 अतिथि शिक्षकों को भी हटाने के जारी हुए आदेश

  1. वसीम खान, अतिथि शिक्षक
  2. सुरेश सोलंकी, अतिथि शिक्षक
  3. अनिल बडोले, अतिथि शिक्षक
  4. राजू सोलंकी, अतिथि शिक्षक
  5. सुरेश बारेला, अतिथि शिक्षक

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!