अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, एक की मौत: 19 गंभीर घायलों काे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, पिकअप में सवार थे 24 लोग
विदिशा डेस्क :
विदिशा जिले में फलदान के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे पिकअप वाहन के पलटने से एक की व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 20 व्यक्ति घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही डाॅयल- 100 की टीम से सभी घायलों को लेकर बासौदा हॉस्पिटल पहुंचा, जहां से गंभीर रूप से घायल 19 लोगों को मेडिकल कॉलेज विदिशा रेफर कर दिया गया।
जिले के बासौदा के लाल पठार में शनिवार सुबह 4 बजे ओवरलोड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था। पिकअप में 24 लोग सवार थे, जिनमें से 23 घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया पिकअप में सवार लोग राहतगढ़ से बच्ची का फलदान करके वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान ओवरलोड होने की वजह से लाल पठार के ब्रिज के यहां पलट गया था , जानकारी मिलते ही घायलों को बासौदा चिकित्सालय लेकर जाएगा जहां एक की मौत हो गई थी तो वही 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें विदिशा रेफर कर दिया है विदिशा के मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज चल रहा है।वहीं मृतक का पोस्टमार्टम गंजबासौदा के चिकित्सालय में किया गया ।
पिकअप में लगभग 24 व्यक्ति सवार थे जिसमें से 23 के आसपास लोग घायल हुए घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल है। वहीं एडिशनल एसपी समीर यादव का कहना है कि कल रात में फलदान समारोह से वापस लौट रही एक बोलेरो पिकअप गंजबासौदा लाल पठार के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 23लोग घायल हुए साथ ही एक 80 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है ।पिकअप चलाने वाला ड्राइवर भी इसमें घायल हुआ है बही ड्राइवर खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है



