भोपाल

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस सभी पंचायतों में मनाया जाएगा

भोपाल डेस्क : 

आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बोल रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण और जनजातीय कार्य डॉ. पल्लवी जैन गोविल, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला सहित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में नवनिर्मित कन्या शिक्षा परिसरों का वर्चुअली लोकार्पण होगा। संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम, पेसा एक्ट, मित्र-24×7 कॉल सेंटर और ट्राइबल डिजाइन सेंटर- एनआईडी भोपाल का शुभारंभ होगा। साथ ही जेईई, नीट और क्लेट के विद्यार्थियों का सम्मान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा एक्ट के कार्यक्रम का 7 दिवस पहले से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!