
भोपाल डेस्क :
मध्यप्रदेश में शनिवार देर रात सवा घंटे में 8 जिलों के कलेक्टर, 8 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। रात एक बजे के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने आईएएस अफसरों की सूची जारी की। इसके बाद रात करीब सवा दो बजे गृह विभाग ने आईपीएस की लिस्ट जारी कर दी।
सुबह अफसर जब जागे तो उन्हें तबादलों की जानकारी मिली। अब सोमवार को जॉइनिंग देने के निर्देश भी जारी हो गए हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। वे फिलहाल शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं। वहीं, 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
5 आईएएस पहली बार कलेक्टर, 15 अगस्त के बाद एक और सूची
सूत्रों का कहना है कि 15 अगस्त के बाद कलेक्टरों के ट्रांसफर की एक और सूची आ सकती है। शनिवार आधी रात को जारी सूची में 2015 बैच के 5 आईएएस को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है। इनमें जनसंपर्क डायरेक्टर रहे रोशन कुमार सिंह, मृणाल मीणा, हर्ष सिंह, हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्रा के नाम शामिल हैं।
इन 8 जिलों के कलेक्टर बदले
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना | |
| 1. | गिरीश कुमार मिश्रा | कलेक्टर, बालाघाट | कलेक्टर, राजगढ़ |
| 2. | रौशन कुमार सिंह | संचालक, जनसंपर्क | कलेक्टर, विदिशा |
| 3. | मृणाल मीणा | सीईओ, जिला पंचायत, उज्जैन | कलेक्टर, बालाघाट |
| 4. | हर्ष सिंह | नगर निगम कमिश्नर, ग्वालियर | कलेक्टर, डिंडौरी |
| 5. | हर्षल पंचोली | अपर कलेक्टर, भोपाल | कलेक्टर, अनूपपुर |
| 6. | हिमांशु चन्द्रा | अपर कलेक्टर, भोपाल | कलेक्टर, नीमच |
| 7. | केदार सिंह | उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास | कलेक्टर, शहडोल |
| 8. | सोमेश मिश्रा | सीईओ, कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण | कलेक्टर, मंडला |
आईएएस: सचिन को राजस्व मंडल भेजा, उमराव की वापसी
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना | |
| 1. | सचिन सिन्हा | प्रमुख सचिव , श्रम व सामाजिक न्याय | प्रशासकीय सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर |
| 2. | संजीव कुमार झा | सह-आयुक्त, चबल संभाग, मुरैना | सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर |
| 3. | उमाकांत उमराव | सह-सदस्य, राजस्व, ग्वालियर | प्रमुख सचिव, श्रम विभाग |
| 4. | सोनाली वायंगणकर | सह आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी | प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय |
| 5. | संजीव सिंह | कार्यपालन संचालक, एप्को, भोपाल | संभागायुक्त, भोपाल |
| 6. | अंशुल गुप्ता | उप सचिव, सीएम तथा एमडी, इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम | संचालक, जनसम्पर्क |
| 7. | अमन वैष्णव | अपर कलेक्टर, अनूपपुर | कमिश्नर, नगर निगम ग्वालियर |
| 8. | मदन विभीषण नागरगोजे | आयुक्त, तकनीकी शिक्षा | सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर |
| 9. | अजय गुप्ता | अपर सचिव, गृह विभाग | संचालक, किसान कल्याण |
| 10. | तन्वी सुन्द्रियाल | सीईओ, एमपीआरआरडीसी | संचालक, बजट |
| 11. | तरुण राठी | अपर सचिव, सह आयुक्त, स्वास्थ्य सेवा | आयुक्त, खाद्य सुरक्षा |
| 12. | दिनेश जैन | कलेक्टर, नीमच | अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास |
| 13. | दीपक आर्य | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन | सीईओ, एमपीआरआरडीसी |
| 14. | तरुण भटनागर | कलेक्टर, शहडोल | उप सचिव, पशुपालन व डेयरी |
| 15. | विकास मिश्रा | कलेक्टर, डिंडौरी | उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी |
| 16. | आशीष वशिष्ठ | कलेक्टर, अनूपपुर | एमडी, राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम |
| 17. | सलोनी सिडाना | कलेक्टर, मंडला | ईडी, एप्को भोपाल, सह आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी |
| 18. | बुद्धेश कुमार वैद्य | कलेक्टर, विदिशा | उप सचिव, गृह विभाग |
अब पढ़िए, अफसरों के तबादले का समीकरण..
मंत्री से पटरी नहीं बैठने पर सचिन को भेजा लूपलाइन
श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के फैसलों को नजरअंदाज करना श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा को भारी पड़ा है। उन्हें सरकार ने राजस्व मंडल में पदस्थ कर दिया है। नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्रों में सातों दिन 24 घंटे बाजार खुले रखने के मामले में प्रमुख सचिव श्रम सिन्हा के कारण ही आदेश जारी नहीं हो पाया था।
सीएम डॉ. मोहन यादव की सहमति के बावजूद इसमें विवाद की स्थिति पैदा की गई, जिसके बाद सिन्हा से श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल नाराज थे।
मंत्री से विवाद के बाद छिना था सीईओ का पद
दो साल पहले पूर्व मंत्री और अनूपपुर की प्रभारी मंत्री मीना सिंह से बहस के बाद अनूपपुर जिला पंचायत के सीईओ पद से हटाए गए हर्षल पंचोली को इसी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। पंचोली को अनूपपुर से हटाने के बाद मंत्रालय में पदस्थ किया गया था, तब से वे नगरीय विकास में उपसचिव समेत विभिन्न विभागों में पदस्थ थे।
अनूपपुर में पोस्टिंग के दौरान मंत्री मीना सिंह ने पंचोली को सरपंचों की फाइल रोकने के मामले में घेरा था, जिस पर पंचोली ने व्यक्तिगत आरोप बताते हुए मंत्री की बैठक का बहिष्कार कर दिया था।

राठी को एक महीने के इंतजार के बाद मिला पद, आर्य को भी जिम्मेदारी
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे तरुण राठी को लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक महीने पहले मंत्रालय में अपर सचिव पदस्थ किया गया था, लेकिन काम नहीं सौंपा गया था। अब राठी को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, सागर कलेक्टर के पद से हटाए गए दीपक आर्य को ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।
एक साल में मऊगंज से श्योपुर पहुंचे वीरेंद्र जैन
15 अगस्त 2023 के पहले नवगठित जिले मऊगंज के पुलिस अधीक्षक बनाए गए वीरेंद्र कुमार जैन को अब श्योपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास सहवाल को रायसेन से हटाकर पंकज कुमार पांडे को एसपी बनाया गया है। अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पंवार को भी हटा दिया है। उनकी जगह मोती उर रहमान को नया एसपी बनाया गया है। नवगठित जिले पांढुर्णा में नए एसपी के रूप में सुंदर सिंह कनेश को भेजा गया है।
उमाकांत की राजस्व में वापसी
वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा और चंबल संभाग के कमिश्नर संजीव झा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है, जबकि राजस्व मंडल में रहे उमाकांत उमराव की वापसी हुई है। उमाकांत को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक के संजीव सिंह को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। 2012 बैच के अधिकारी केदार सिंह शहडोल के कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, उज्जैन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीणा को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है।
इन 8 जिलों के एसपी बदले
| क्रमांक | नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| 1 | रसना ठाकुर | सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल सागर | पुलिस अधीक्षक मऊगंज |
| 2 | नागेन्द्र सिंह | एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल | पुलिस अधीक्षक बालघाट |
| 3 | वीरेंद्र जैन | पुलिस अधीक्षक, मऊगंज | पुलिस अधीक्षक, श्योपुर |
| 4 | सुंदर सिंह कनेश | पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल | पुलिस अधीक्षक, पांढुर्णा |
| 5 | पंकज कुमार पांडे | पुलिस उपायुक्त जोन-3, इंदौर | पुलिस अधीक्षक, रायसेन |
| 6 | मोती उर्र रहमान | सेनानी हॉकफोर्स, बालाघाट | पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर |
| 7 | अभिषेक आनंद | पुलिस अधीक्षक, श्योपुर | पुलिस अधीक्षक, मंदसौर |
| 8 | समीर सौरभ | एसपी बालाघाट | एसपी, मुरैना
|
IPS : भोपाल में डीआईजी, एआईजी और डीसीपी बदले
| क्रमांक | नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| 1 | डीसी सागर | एडीजी शहडोल जोन | एडीजी पुलिस मुख्यालय |
| 2 | कृष्णावेनी देसावातु | डीआईजी ग्वालियर रेंज | डीआईजी विसबल सेंट्रल रेंज भोपाल |
| 3 | अनुराग शर्मा | आईजी पुलिस मुख्यालय | आईजी शहडोल जोन |
| 4 | जितेंद्र सिंह पंवार | पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर | अनूपपुर पुलिस उपायुक्त जोन-4, भोपाल |
| 5 | अंकित सोनी | एसडीओपी, मनावर | पुलिस उपायुक्त, इंदौर |
| 6 | अमित सांघी | डीआईजी विसबल सेंट्रल रेंज भोपाल | डीआईजी ग्वालियर रेंज |
| 7 | अतुल सिंह | डीआईजी खरगोन रेंज | डीआईजी विसबल जबलपुर रेंज |
| 8 | सिद्धार्थ बहुगुणा | डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल | डीआईजी खरगोन रेंज |
| 9 | शैलेंद्र सिंह चौहान | एसपी मुरैना सैनानी | 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर |
| 10 | रघुवंश कुमार सिंह | सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर | सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल मुरैना |
| 11 | अनुराग सुजानिया | एसपी मंदसौर | एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल |
| 12 | हंसराज सिंह | पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, इंदौर | पुलिस उपायुक्त, जोन-3 इंदौर |
| 13 | राजेश कुमार त्रिपाठी | पुलिस अधीक्षक, पांढुर्णा | पुलिस उपायुक्त अपराध, इंदौर |



