मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में ये घोषणापुर है!: न जानापाव में रोप वे बना, न आउटर रिंग रोड, स्कूलों में बच्चों को रागी ड्रिंक भी नहीं मिली

इंदौर डेस्क :

शहर को लेकर जिम्मेदारों ने घोषणाएं तो बहुत की, लेकिन अधिकांश अमल में आ ही नहीं सकी। सुपर कॉरिडोर को बने 25 साल होने को है, आज भी यहां न आबादी बस पाई न दोनों ओर का विकास हो सका। इसके आगे इकॉनामिक कॉरिडोर, फिर आउटर रिंग रोड भी अभी कागजों में है। सर्विस रोड को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी चार साल से फाइलों और बैठकों में घूम रहा है।

इससे आगे चलकर घोषणा के नाम पर अहिल्या पथ आ गया है। इतना ही नहीं शहर में इंफोर्समेंट के नाम की गई तात्कालिक घोषणाएं और वादे भी इसी तरह पूरे नहीं हो पा रहे हैं। कई घोषणाएं भी कागजी साबित हुई हैं।

इन घोषणाओं पर भी अब तक नहीं हो पाया अमल

  • रोप-वे जानापाव में: अगस्त 2023 : जानापाव में रोप-वे, 34 करोड़ में बनेगा, अभी काम शुरू नहीं
  • बच्चों को रागी ड्रिंक मिलेगी : मई 2023 : 65 हजार बच्चों को रागी ड्रिंक पिलाएंगे, ट्रायल के बाद योजना नहीं बढ़ी
  • लोटस वैली विकसित होगी : मई 2023 : लोटस वैली को पर्यटन के रूप में डेवलप करेंगे, प्रोजेक्ट बना, काम न हो सका
  • आउटर रिंग रोड : मई 2023 : 6 हजार करोड़ में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा रिंग रोड, एक साल में जमीन अधिग्रहण भी शुरू नहीं, मुआवजे पर ही बात अटकी
  • संवरेगा नेहरू स्टेडियम : मई 2023 : नेहरू स्टेडियम को फिर संवारेंगे, अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे, कुछ नहीं हुआ
  • मेट्रो में घूमेंगे : अगस्त 2023 : मई 2024 में आप मेट्रो में घूम सकेंगे, एक साल बाद नई डेडलाइन सितंबर की, उसमें भी संभावना नहीं
  • ड्राफ्ट प्लान जारी होगा : जून, 2023 : दिसंबर 23 ड्राफ्ट प्लान तैयार होगा, फिर कहा जुलाई में जारी करेंगे, अब तक नहीं
  • शहर में एक जैसे स्पीड ब्रेकर : जून, 2023 : शहर के सभी स्पीड ब्रेकर एक जैसे बनेंगे, आज भी पुराना दौर जारी
  • बाधाएं हटेगी : जनवरी 24 : भंवरकुआं ब्रिज के बाधक हटेंगे, अब तक धर्मस्थल पर फैसला नहीं। खजराना, मूसाखेड़ी में भी नहीं हटे।
  • कॉलोनियां वैध होगी : 2022 : 636 अवैध कालोनियां वैध होगी, 134 ही हुई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!