विदिशा

दीपावली पर जमकर हुई खरीददारी, तहसीलदार ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण

आनंदपुर डेस्क :

आज छोटी बुधवार को दीपावली, यानि रूपचौदस है। ओर कल शुक्रवार को दीपावली मनाई जाएगी। इससे पहले बाजारों में आनंदपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जमकर खरीददारी की, जिसके चलते दिनभर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को पैदल या बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।
कृषि उपज उपमंडी परिसर में पटाखा बाजार में तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने निरीक्षण किया, उपमंडी में 32 दुकानों को पटाखा बेंचने के लिए लायसेंस मिले हैं,जिनको नियमानुसार सभी मापदंडो का पालन करते हुए पटाखे विक्रय करना है, तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने कहा कि पटाखा दुकानदार तय शर्त के साथ आतिशबाजी का विक्रय करें और किसी भी प्रकार की घटना न हो इसके लिए सभी सावधानी रखें।

आनंदपुर है इस क्षेत्र का प्रमुख बाजार

लटेरी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र क्षेत्र की बात की जाए तो एक मात्र आनंदपुर का ही ऐसा बड़ा बाजार है जहां लोगों को अपनी जरूरत की हर सामग्री बड़े ही आसानी से मिल जाती है आनंदपुर राजस्व सर्किल नंबर एक के अंतर्गत लगभग 100 गांव आते हैं यहां के ग्रामीण जन अधिकतर अपनी जरूरत का सामान आनंदपुर के बाजार से ही खरीदते हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!